रूस के स्वास्थ्य मंत्री वेरोनिका स्कवरोत्सोवा ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार यानी कल तक चार गर्भवती महिलाओं और आठ बच्चों सहित 107 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित लोगों को टीका नहीं लगा था और उन्होंने चिकीत्सीय सलाह भी नहीं ली थी।
मंत्री ने कहा कि यह आंकड़ा अधिक नहीं है क्योंकि 2009 में स्वाइन फ्लू से रूस में 687 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्कवरोत्सोवा ने बताया कि इस साल फ्लू को लेकर देश तैयार है। उन्होंने अगले दो सप्ताह में इस फ्लू से फैलने वाली महामारी के चरम पर पहुंचने का अनुमान भी जताया।
dharmpath.com dharmpath