रूस में विपक्षी नेता बोरिस नेम्तसोव की हत्या (लीड-1)

मॉस्को, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रूस में विपक्ष के नेता बोरिस नेम्तसोव की शुक्रवार-शनिवार रात में मॉस्को के मुख्य इलाके के नजदीक गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमलावर एक कार में सवार थे जहां से उन्होंने गोली चलाई।

मॉस्को, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रूस में विपक्ष के नेता बोरिस नेम्तसोव की शुक्रवार-शनिवार रात में मॉस्को के मुख्य इलाके के नजदीक गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमलावर एक कार में सवार थे जहां से उन्होंने गोली चलाई।

प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने नेम्तसोव के बोलशोय मोस्कवोरेत्स्की ब्रिज के साथ गुजरते समय गोलियां चलाई।

नेम्तसोव आरपीआर-परानस पार्टी के उपाध्यक्ष थे। 1990 के दौरान वह कई सरकारी पदों पर काबिज रहे थे।

रूस की जांच एजेंसी ने रूसी आपराधिक कानून के अनुच्छेद 105 (हत्या) और 222 (गैरकानूनी हथियार करोबार) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच अभी चल रही है।

रूसी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता येलेना अलेक्सयेवा ने शनिवार को कहा कि नेम्तसोव की जहां हत्या हुई है वहां से छह गोलियों के कारतूस बरामद हुए हैं।

अलेक्सयेवा ने संवाददाताओं से कहा, “छह कारतूस घटनास्थल से बरामद हुए हैं।”

कानूनी एजेंसी के सूत्र ने कहा कि नेम्तसोव की हत्या उनपर जासूसी के लिए की गई।

अलेक्सेयेवा ने कहा कि सफेद कार से भागे हमलावरों की तलाश की जा रही है जांच के हित में उसकी जानकारी का उल्लेख नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “नेम्तसोव यूक्रेन से आई अपनी महिला साथी के साथ पैदल जा रहे थे। सेंट बासिल गिरजाघर की तरफ से बोलोत्ना चौक की तरफ बढ़ रहे थे।”

जांचकर्ता अभी उनके साथ चल रही महिला से पूछताछ कर रहे थे, लेकिन उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घटना की तत्काल जानकारी दी गई है और जांच कमेटी, आंतरिक मंत्रालय तथा संघीय सुरक्षा सेवा को जांच समूह गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेस्कोव ने कहा, “राष्ट्रपति खुद जांच पर नजर बनाए रखेंगे। पुतिन ने इसे पैसे लेकर हत्या करने और उकसाने वाली घटना करार दिया है।”

यह घटना विपक्षियों की संकट के खिलाफ एक मार्च को प्रस्तावित रैली के एक दिन पहले हुई है। पुतिन के कटु आलोचक नेम्तसोव रूस के उप प्रधानमंत्री रह चुके थे।

मेदवेदेव की प्रवक्ता नताल्या तिमाकोवा ने शनिवार को बताया कि रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने गहरा दुख जताया है और नेम्तसोव के करीबियों को शोक जताया है।

रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के उपाध्यक्ष सेरगेय नेवेरोव ने शनिवार को कहा कि इस हत्या की जांच पर सांसद लगातार नजर रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493