मॉस्को, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रूस में एक यात्री विमान रविवार को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मंत्रालय के प्रवक्ता ने तास को बताया, “विमान का मलबा और कई शव स्टेपानोवस्कोये गांव के पास पाए गए हैं।”
हवाई परिवहन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद उनका रेडियो संपर्क सारातोव एयरलाइंस के विमान से टूट गया था।
एजेंसी ने बताया, “सारातोव एयरनाइंस के विमान (उड़ान संख्या 730) ने मॉस्को से ओस्र्क के लिए मॉस्को के समयानुसार 14.21 बजे उड़ान भरी थी। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।”
एजेंसी के अनुसार, “उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था और वह रडार से बाहर हो गया था। दुर्घटना मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की जिले में हुई।”
तास के अनुसार, दुर्घटना के लिए प्रतिकूल मौसम हालात, चालक की गलती या यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath