रूस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू

मॉस्को, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस की संसद के निचले संसद ड्यूमा के साथ-साथ दर्जनों नगर निगमों और क्षेत्रीय निकायों, प्राधिकरणों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार टीवी चैनल आर.टी.न्यूज के मुताबिक, पूर्वी कमचटका और चुकची प्रायद्वीप में सबेरे आठ बजे मतदान के लिए पहला मतदान केंद्र खोला गया।

बंद प्रक्षेत्रों जैसे सैन्य चौकियों, जेलों और अस्पतालों समेत पूरे रूस में 94,000 मदान केंद्र और रूस के बाहर 145 देशों में 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पूरे देश में मतदान संपन्न होने में 22 घंटे लगेंगे, क्योंकि सुदूर पूर्वी क्षेत्रों और पश्चिमी क्षेत्र के कालिनिनग्राद के समय में 10 घंटे का अंतर है।

कैदियों और वैधानिक रूप से अयोग्य लोगों को छोड़कर रूस में 18 वर्ष उम्र का प्रत्येक व्यक्ति मतदान का पात्र है। देश में कुल 11.16 करोड़ लोग मतदाता हैं, जिनमें 20 लाख विदेशों में रहते हैं।

साल 2003 के बाद से रूस में पहली बार मिश्रित सिद्धांत अपनाया गया है। सन 2007 और 2011 के चुनावों में रूसी लोगों ने संघीय पार्टी की सूची से सांसदों को चुना था।

इस बार रूसी संसद की 50 प्रतिशत सीटें कांग्रेस के सदस्यों द्वारा भरी जाएंगी, जिनमें पांच प्रतिशत संघीय पार्टियों की सूची से भी शामिल होंगी। शेष आधा 225 उम्मीदवारों को रूसी जनता चुनेंगी, जो रूसी संघ के स्वतंत्र संसदीय क्षेत्रों या जिलों से निर्वाचित होंगे।

साल 2011 में रूसी संसदीय चुनावों में 62.2 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार के मतदान के बाद रूस में एक नई संघीय परिषद, (संसद का उच्च सदन) होगी।

नई परिषद में क्षेत्रीय विधानसभाओं और कार्यकारी निकायों के प्रतिनिधि होंगे। चुनाव के बाद क्षेत्रीय विधानसभाएं और गवर्नर सीनेटरों को मनोनीत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493