मंत्रालय ने बयान में कहा कि रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) का यह आरोप उकसाने वाली कार्रवाई है कि पकड़ा गया पत्रकार रोमन सुश्चेंको यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की खुफिया इकाई का सदस्य है।
इससे एक दिन पहले एफएसबी ने कहा था कि उसने मास्को में कथित तौर पर रूसी सशस्त्र बलों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाने वाले यूक्रेनी सैन्य अधिकारी को हिरासत में लिया है।
एफएसबी ने कहा था कि रोमन सुश्चेंको यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया कार्यालय का एक अधिकारी है और उन्होंने आरोप लगाया कि वह मास्को में रूसी सशस्त्र बलों और नेशनल गार्ड की गतिविधियों के बारे में गोपनीय जानकारियां एकत्र कर रहा था।
इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूक्रिनफॉर्म ने बताया कि सुश्चेंको फ्रांस में उसके संवाददाता हैं और उन्हें शुक्रवार को मास्को में एक निजी यात्रा के दौरान गैरकानूनी तौर पर हिरासत में लिया गया।
वहीं, यूक्रेन की संसद के अध्यक्ष एंड्री पारुबी ने कहा कि यूक्रेनी पत्रकार की गिरफ्तारी हमें रूस के साथ एक वीजा व्यवस्था को स्थापित करने के लिए मजबूर कर सकती है।
dharmpath.com dharmpath