रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप

कुरिल – रूस में एक जोरदार भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। बुधवार को रूस के कमचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे स्थानीय प्रशासन ने दशकों में सबसे शक्तिशाली बताया है। इस भूकंप के बाद जापान, रूस और प्रशांत द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से कुरिल द्वीप पर 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची सुनामी पैदा हुई, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका की जियोलॉजिकल सर्वे एजेंसी (USGS) ने पुष्टि की है कि भूकंप के बाद सुनामी लहरें उठ चुकी हैं और अलास्का के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि साल 2011 में जापान में आए भूकंप के बाद यह अबतक का सबसे खतरनाक भूकंप है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है।

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे आया। जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। इसे देखते हुए जापान ने अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है। जापान के चिबा प्रान्त के तातेयामा शहर में कई व्हेल मछलियां बहकर तट पर आ गई हैं।

कामचटका में आए भूकंप के बाद अमेरिका के हवाई राज्य में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तुरंत इमरजेंसी की घोषणा कर दी। ऐसी आशंका है कि कुछ ही घंटों में सुनामी के लहरें हवाई के द्वीपों से टकरा सकती हैं। इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने बताया कि पहली लहर स्थानीय समयानुसार शाम 7:10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:40) में आने की संभावना है।

गवर्नर जोश ग्रीन ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे मामले को हल्के में न लें और तटीय इलाकों से दूर जाकर ऊंची और सुरक्षित जगहों पर शरण लें।उन्होंने कहा कि इंतजार न करें, तुरंत जगह छोड़ें। हवाई के बिग आइलैंड पर एक क्रूज जहाज ने अपने यात्रियों को वापस बुला लिया। पुलिस ने वहां मौजूद खाने-पीने के ट्रकों और पर्यटकों से जगह खाली करने को कहा है।

कैलिफोर्निया के तटीय क्षेत्रों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यहां आज दोपहर 12:20 बजे तक पहली लहर पहुंच सकती है। यहां कई लहरों के आने की आशंका है, जो 10 से 36 घंटे तक जारी रहेंगी। नागरिकों को समुद्र तट और बंदरगाहों से दूर रहने के लिए कहा गया है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल ने भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। कैलिफोर्निया, अमेरिका के पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रहने वाले भारतीयों से इन 4 चीजों को करने को कहा गया है।

भारतीयों से कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों, लोकल इमरजेंसी मैनेजमेंट और अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सेंटर की तरफ से जारी अलर्ट पर नजर रखें। अगर सुनामी की चेतावनी जारी होती है तो ऊंची जगहों पर चले जाएं। तटीय इलाकों में जाने से बचें। इमरजेंसी के लिए तैयार रहें और अपनी डिवाइस को चार्ज रखें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493