रूस : राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन बड़ी जीत की ओर, चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे (लीड-1)

मॉस्को, 19 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रूस में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अब तक हुए वोटों की गिनती में व्लादिमीर पुतिन को 75.91 फीसदी वोट मिले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबकि, अबी तक की मतगणना में कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 13.39 फीसदी वोट मिले हैं जबकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया के प्रमुख व्लादिमीर झिरिनोवस्काइ को 6.34 फीसदी वोट मिले हैं।

पुतिन ने रविवार को रेड स्क्वायर के पास हजारों की संख्या में जुटे समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्हें वोट करने के लिए लोगों का आभार जताया।

बीबीसी के मुताबिक, साल 2012 के चुनाव के मुकाबले पुतिन को मिले वोटों की संख्या बढ़ी है। 2012 में पुतिन को 64 फीसदी वोट मिले थे।

सिन्हुआ ने सीईसी के हवाले से बताया कि ग्रीनविच मीन टाइम के मुताबिक, तीन बजे तक वोट प्रतिशत 59.93 फीसदी रहा।

रूस की संसद के ऊपरी सदन के स्पीकर वेलेंटिना मातविन्को ने कहा कि पुतिन को मिले वोटों और मत प्रतिशत दोनों लिहाज से यह अप्रत्याशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493