रूस विमान दुर्घटना के मृतकों में 2 भारतीय

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। रूस के रोस्तोव-ऑन-दोन शहर में शनिवार को हुई विमान दुर्घटना में मरने वालों में दो भारतीय भी हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शनिवार को बताया कि मॉस्को में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को रूसी प्रशासन द्वारा सौंपी गई सूची से यह जानकारी प्राप्त हुई।

स्वरूप ने कहा कि सूची में जिन दो भारतीयों के नाम शामिल हैं, वे अंजू कातिरवल अयाप्पन और मोहन श्याम हैं।

दुबई से रूस के रोस्तोव के लिए उड़ान भरने वाला फ्लाईदुबई का विमान शनिवार को रोस्तोव-ऑन-दोन हवाईअड्डे पर हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण खराब दृश्यता के बीच हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493