रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह समझौता रूस के उप विदेश मंत्री इगॉर मॉगुलोव और उनके जापानी समकक्ष ताकियो अकीबा के बीच एक दिन पहले हुई बैठक में हुआ।
रूसी विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद जारी बयान में कहा, “दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय राजनीतिक वार्ता, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के विकास पर विचार विमर्श हुआ।”
बयान के अनुसार, दोनों राजनयिकों ने अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूसी-जापानी सहयोग पर चर्चा भी की।
dharmpath.com dharmpath