पुतिन ने विक्टर ओरबान के साथ हंगरी की संसद के परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया, “हम अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने की आवश्यकता और इस दिशा में अपने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।”
पुतिन ने कहा कि उन्होंने अपने मेजबान को पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन व मध्य पूर्व की स्थिति पर रूस के दृष्टिकोण के बारे में भी बताया है।
पुतिन के अनुसार, “मुझे उम्मीद है कि मध्य पूर्व की समस्याओं के समाधान से यूरोप पर प्रवासी दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।”
dharmpath.com dharmpath