Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » रूस से फीफा विश्व कप-2018 छीनने की साजिश हो रही : पुतिन

रूस से फीफा विश्व कप-2018 छीनने की साजिश हो रही : पुतिन

मास्को, 28 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि फीफा अधिकारियों की वर्तमान गिरफ्तारी सेप ब्लाटर को फीफा का अगला अध्यक्ष बनने से रोकने और रूस से फीफा विश्व कप-2018 की मेजबानी छीनने की साजिश का हिस्सा है।

गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में आरोपित 14 लोगों में शामिल सात फीफा अधिकारियों को बुधवार को स्विट्जरलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुतिन ने कहा, “मेरे विचार से शुक्रवार को होने वाला फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होना चाहिए, जिसमें ब्लाटर के फिर से चुने जाने की पूरी संभावना है।”

पुतिन ने फीफा अधिकारियों की गिरफ्तारी को अमेरिकी एजेंडा करार दिया और कहा, “यह अमेरिका की दूसरे देशों में अपनी दखल बढ़ाने की एक और खुली साजिश है।”

अमेरिकी अनुरोध पर बुधवार को स्विस पुलिस ने सात फीफा अधिकारियों को गिरफ्तार किया, हालांकि उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने पर कोई निर्णय होने तक उन्हें स्विट्जरलैंड में ही हिरासत में रखा गया है।

ब्लाटर 1988 से लगातार फीफा के अध्यक्ष हैं और इस बार भी वह लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए फिर से चुनावी मैदान में हैं। पिछले सप्ताह डच फुटबाल संघ के अध्यक्ष माइकल वान प्राग और पुर्तगाल के पूर्व खिलाड़ी लुइस फिगो के नाम वापस लेने के बाद सिर्फ जॉर्डन के प्रिंस अली बिन अल-हुसेन ही उनके खिलाफ मैदान में हैं।

रूस से फीफा विश्व कप-2018 छीनने की साजिश हो रही : पुतिन Reviewed by on . मास्को, 28 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि फीफा अधिकारियों की वर्तमान गिरफ्तारी सेप ब्लाटर को फीफा का अगला अध्यक्ष बनने से मास्को, 28 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि फीफा अधिकारियों की वर्तमान गिरफ्तारी सेप ब्लाटर को फीफा का अगला अध्यक्ष बनने से Rating:
scroll to top