रूस के जनरल स्टाफ ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज ऑर रूस के प्रमुख वालेरी गारिसिमोव ने ने बुधवार को कहा, “हम सालाना तौर पर रणनीतिक कमान व सैन्य अभ्यास करते हैं। अगला अभ्यास देश के पश्चिमी हिस्से में जेपाड 2017 (वेस्ट-2017) के कोड नाम से होगा।”
उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विशिष्ट रणनीतिक मार्गो पर सुरक्षा बरकरार रखने का रिहर्सल करना है।
सबसे हालिया सैन्य अभ्यास देश के दक्षिणी सैन्य जिले में 5-10 सितंबर के बीच हुआ था, जिसका कोड नाम कावकाज-2016 (काउकासस 2016) था।
dharmpath.com dharmpath