तेहरान, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि 2015 में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान सरकार द्वारा हस्ताक्षरित परमाणु समझौते से हटने पर उन्हें ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़ेंगे।
टीवी पर सीधा प्रसारण में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस समझौते से अंत तक जुड़ी हुई है और ट्रंप को समझौते से अलग नहीं होने की चेतावनी दी। इस समझौते पर रूस, चीन, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने हस्ताक्षर किए थे।
रूहानी ने कहा, “मैं व्हाइट हाउस में बैठे लोगों को बता देना चाहता हूं कि अगर वे अपनी बचनबद्धता पर कायम नहीं रहे, तो ईरान सरकार इसपर काफी कठोर प्रतिक्रिया देगी।”
उन्होंने कहा, “अगर कोई इस समझौते पर धोखा देता है, तो उसे यह समझ लेना चाहिए कि उसे काफी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।”
dharmpath.com dharmpath