ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 4 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और लिवरपूल टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन जेरार्ड को शुक्रवार को चार साल के लिए स्कॉटलैंड के फुटबाल क्लब रेंजर्स का कोच नियुक्त किया गया।
बीबीसी के अनुसार, 37 वर्षीय जेरार्ड टीम के अंतरिम कोच ग्रेम मुर्टि की जगह लेंगे। मुर्टि अक्टूबर में पेद्रो कैक्सिन्हा को पद से हटाए जाने के बाद टीम के कोच बने थे।
रेंजर्स की वेबसाइट ने जेरार्ड के हवाले से बताया, “मैं रेंजर्स का अगला कोच बनकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।”
जेरार्ड ने कहा, “मैं इस क्लब के इतिहास और परंपरा की बहुत सम्मान करता हूं। मैं रेंजर्स के साथ अपना सफर शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं और इस क्लब की सफलताओं को आगे बढ़ना चाहता हूं।”
इससे पहले जेरार्ड लिवरपूल की यूथ टीम के कोच थे।
dharmpath.com dharmpath