रेखा भारद्वाज संग काम कर अच्छा लगा : नीतू चंद्रा

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रेखा भारद्वाज के म्यूजिक वीडियो ‘हुई मैं तुम्हारी’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा का कहना है कि उनके साथ काम कर अच्छा महसूस हो रहा है।

नीतू ने कहा, “मैं एक लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहती थी, लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया, इसलिए जब ये वीडियो आया, तो मुझे पता था कि बहुत खास होने वाला है। रेखा जी के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा।”

‘हुई मैं तुम्हारी’ रेखा द्वारा गाया गया और अनुपमा राग द्वारा रचित है। यह वीडियो बुधवार को रिलीज हुआ।

‘गरम मसाला’ अभिनेत्री का कहना है कि वह इस वीडियो के शुरुआती रिस्पॉन्स से रोमांचित हैं।

इससे पहले नीतू लोकप्रिय गायक राहत फतेह अली खान के रोमांटिक वीडियो ‘बंजारे’ में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493