रेचल मैकएडम्स ने बेटे को जन्म दिया

लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रेचल मैकएडम्स कथित तौर पर प्रेमी जेमी लिंडन के बेटे की मां बन गई हैं।

लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रेचल मैकएडम्स कथित तौर पर प्रेमी जेमी लिंडन के बेटे की मां बन गई हैं।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, हॉलीवुड पाइपलाइन द्वारा ली गई तस्वीरों में रेचल (39) प्रेमी जेमी लिंडन के साथ चलती नजर आ रही हैं और जेमी के हाथों में एक नवजात बच्चा है। अभिनेत्री की गर्भावस्था से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं है।

रेचल ने अपनी गर्भावस्था को सबसे छुपाकर रखा था। सबसे पहले ‘ई! न्यूज’ ने फरवरी में उनकी गर्भावस्था का खुलासा किया था।

रेचल और लेखक जेमी ने अप्रैल 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

यह जोड़ी सार्वजनिक तौर पर बहुत कम नजर आती है और ये अभी तक कभी बतौर युगल रेड कार्पेट पर नहीं नजर आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493