रेचल मॉरिसन को ऑस्कर नामांकन मिलने पर प्रियंका ने जताई खुशी

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी दोस्त रेचल मॉरिसन 90वें अकादमी पुरस्कारों में नामित होने वाली पहली महिला छायाकार हैं।

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी दोस्त रेचल मॉरिसन 90वें अकादमी पुरस्कारों में नामित होने वाली पहली महिला छायाकार हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपनी दोस्त रेचल मॉरिसन के लिए बहुत उत्साहित हूं जो ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली पहली महिला छायाकार हैं। आपने इतिहास रच दिया। बहुत खुश हूं और आप पर गर्व है, मडबाउंड।”

इस पुरस्कार के लिए नामांकनों की घोषणा मंगलवार को की गई थी, जिसमें एंडी सर्किस और टिफनी हैडिश प्रस्तुतकर्ता थे और प्रियंका विशेष अतिथि थीं।

मॉरिसन को ‘मडबाउंड’ के लिए नामांकित किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493