रेट्रो मुंबई अंडरवल्र्ड पर बनेगी फिल्म ‘राइज एंड फॉल ऑफ बंबई’

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्माता अहमद खान की आगामी फिल्म ‘द राइज एंड फॉल ऑफ बम्बई’, ‘रेट्रो मुंबई अंडरवल्र्ड’ पर आधारित होगी और यह स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के सहयोग से निर्मित होगी।

स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के लॉन्च पर शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए, इसके सह-निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन. कपूर के साथ, अहम खान ने कहा, “यह एक प्रोडक्शन है, जिसे मेरी पत्नी संभाल रही है। हम दो और फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “‘द राइज एंड फॉल ऑफ बम्बई’ अंडरवल्र्ड और रेट्रो अंडरवल्र्ड पर आधारित है।”

हालांकि, दूसरी फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे लेकिन यह दिलचस्प होगी।

आगामी फिल्मों के बारे में अहमद खान ने कहा, “अब, मैं ‘बाघी 3’ की पटकथा कर रहा हूं। ‘बाघी 2’ की सफलता के बाद, हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए, हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुझे आशा है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493