रेडक्लिफ से ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ के लिए चल रही बात

लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘हैरी पॉटर’ से शोहरत पाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ से आने वाली फिल्म ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ में अभिनय करने की बात चल रही है। फिल्म की कहानी लोकप्रिय वीडियो गेम ‘जीटीए’ के निर्माता सैम हाउसर और वीडियो गेम में व्याप्त हिंसा का विरोध करने वाले अधिवक्ता जैक थॉम्पसन के बीच के झगड़े की सच्ची घटना पर आधारित है।

बीबीसी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश निर्देशक ओवेन हैरिस कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो रेडक्ल्फि फिल्म में हाउसर की भूमिका निभाएंगे। थॉम्पसन के किरदार के लिए अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है।

फिल्म की पटकथा जेम्स वुड ने लिखी है, जो कि डेविड कुशनेर की किताब ‘जैक्ड : द आउटलॉ स्टोरी ऑफ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ पर आधारित है।

फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल से शुरू होनी है। फिलहाल रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493