रेडियो की पहुंच का कोई मुकाबला नहीं : ऋचा

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि रेडियो की पहुंच की तुलना किसी अन्य माध्यम से नहीं की जा सकती, इसकी पहुंच बेजोड़ है।

फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ की अभिनेत्री ने रेडियो सिटी (वर्जन 2.0) के ‘रग रग में दौड़े सिटी’ अभियान के समर्थन में यह बात कही।

ऋचा ने अपने बयान में कहा, “रेडियो के पास समाज के सभी वर्गों के लोगों का मनोरंजन करने और किसी अन्य माध्यम की तुलना में ज्यादा पहुंच होने की क्षमता है।”

ऋचा ने कहा कि रेडियो एक ऐसा माध्यम है, जो शहर के हर कोने और नुकक्ड़ के श्रोताओं को आपस में जोड़ने का काम करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493