रेडिसन समूह 2022 तक दक्षिण एशिया में 200 होटल खोलेगा

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रेडिसन होटल समूह ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए वर्ष 2022 तक दक्षिण एशिया में 200 होटल बनाने का लक्ष्य रखा है।

होटल इनवेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस साउथ एशिया (एचआईसीएसए) 2018 में बुधवार को समूह ने अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की।

रेडिसन होटल समूह (एशिया पैसिफिक) की अध्यक्ष कैटरीना जिआनोका ने कहा, “हमारी कंपनी के लंबे इतिहास में यह सबसे रोमांचक दौर है। कंपनी की रीब्रांडिंग और आने वाले समय में कंपनी की ओर से उठाए जाने वाले नए कदमों के साथ हम रेडिसन होटल ग्रुप को एक उज्‍जवल भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। भारत विश्व की उभरती हुए अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। यह कई सालों से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। हम होटल के निवेशकों, मालिकों, डेवलपर्स और अन्य हितधारकों के साथ काम करने की आशा करते हैं क्योंकि हम अपने पोर्टफोलियो के विस्तार में तेजी लाते हुए भारत के लिए रेडिसन कलेक्शन जैसी रोमांचक ब्रांड की अवधारणा पेश कर रहे हैं।”

समूह में दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज राणा ने कहा, “हम 2018 में हमारा प्रदर्शन उद्योग के औसत प्रदर्शन से अच्छा रहा है, राजस्व अर्जित करने के कदमों व प्रौद्योगिकी में निरंतर निवेश के बूते हम अपने पांच साल के लक्ष्य को पूरा करने को लेकरआश्वस्त हैं।”

भारत में समूह के ब्रांड पोर्टफोलियो में कुल सात ब्रांड हैं, जिनमें रेडिसन ब्लू, रेडिसन, रेडिसन रेड, पार्क प्लाजा, पार्क इन बाई रेडिसन और कंट्री-इन और सूइट्स बाई रेडिसन ब्रांड्स पहले से ही संचालित हो रहे हैं।

देश भर में रेडिसन होटल समूह के अंतर्गत 90 होटल हैं और 2018 के अंत तक 100 होटल तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493