रेड एफएम को नीलामी में शामिल होने की अनुमति

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने रविवार को रेड एफएम रेडियो चैनल को एफएम रेडियो ई-नीलामी में शामिल होने की अनुमति दे दी। यह नीलामी सोमवार को होगी।

न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने कंपनी को तीसरे चरण की नीलामी में शामिल होने की अनुमति दी।

न्यायालय ने सरकार के 15 जुलाई के फैसले को निरस्त कर दिया, जिसमें कंपनी को सुरक्षा मंजूरी नहीं देने का फैसला किया गया था और नीलामी में हिस्सा लेने के लिए कंपनी द्वारा मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया गया था।

न्यायालय ने रविवार को विशेष सुनवाई में चैनल की याचिका स्वीकार कर ली, क्योंकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नीलामी को एक घंटे के लिए भी आगे बढ़ाने में असमर्थता जाहिर की थी।

डिजिटल रेडियो ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसके रेडियो चैनल रेड एफएम को तीसरे चरण की नीलामी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी।

याचिका के मुताबिक, यह अनुमति इसलिए नहीं दी गई थी, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस आधार पर चैनल को सुरक्षा मंजूरी नहीं दी थी कि चैनल के एक हिस्सेदार कलानिधि मारन पर धन की हेराफेरी का एक मामला चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493