रेड कॉर्पेट पर साथ नजर आए हैम्सवर्थ, माइली

लॉस एंजेलिस, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी माइली सायरस और लियाम हैम्सवर्थ फिल्म ‘थॉर : रैगनरॉक’ के प्रीमियर के दौरान रेड कॉर्पेट पर साथ नजर आए।

लॉस एंजेलिस, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी माइली सायरस और लियाम हैम्सवर्थ फिल्म ‘थॉर : रैगनरॉक’ के प्रीमियर के दौरान रेड कॉर्पेट पर साथ नजर आए।

सार्वजनिक तौर पर दोनों इस तरह साथ में बेहद कम ही नजर आते हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, मंगलवार रात को लियाम के भाई क्रिस हैम्सवर्थ की फिल्म ‘थॉर : रैग्नारॉक’ के वर्ल्ड प्रीमियर के मौके पर यहां एल कैप्टन थिएटर में दोनों ने साथ में पहुंचकर लोगों को हैरान कर दिया।

इससे पहले यह जोड़ी अपनी सगाई तोड़ने के ठीक छह दिन पहले लॉस एंजेलिस में लियाम के फिल्म ‘पैरानोया’ के प्रीमियर में आठ अगस्त 2013 को शामिल हुई थी।

माइली और लियाम 2016 में फिर साथ आ गए।

प्रीमियर में लियाम और माइली के शामिल होने पर पूछे जाने पर क्रिस ने कहा, “इनका एक साथ प्रीमियर में शामिल होना अच्छा लगा, वे व्यस्त हैं और वे कभी भी एक साथ आ सकते हैं, जो अच्छी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493