‘रेमो’ के निर्माताओं के साथ दुबारा जुड़ेंगे निर्देशक बक्कियाराज

चेन्नई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आने वाली तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘रेमो’ से निर्देशन की शुरुआत कर रहे निर्देशक बक्कियाराज कानन को एक अनाम फिल्म के लिए 24 ए एम स्टूडियोज के निर्माताओं ने साइन कर लिया है।

प्रोडक्शन हाउस की अधिकारिक पेज पर ट्वीट के मुताबिक, ” ‘रेमो’ को देखने के बाद हमने बक्कियाराज को अग्रिम भुगतान कर दिया है। वह अपनी अगली फिल्म 24 ए एम स्टूडियोज के लिए कर रहे हैं।”

‘रेमो’ में शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में हैं। वह अपनी प्रेमिका को रिझाने का प्रयास करते हुए नर्स की भूमिका में नजर आएंगे ।

अक्टूबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म में कीर्ति सुरेश भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493