रेलवे अब 24 नवंबर तक पुराने नोट लेगा

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने सोमवार को कहा कि अब रेलवे काउंटरों से टिकट की खरीद और रेलवे से मान्यता प्राप्त रेस्तरां से खाने-पीने के सामानों की खरीद में अमान्य घोषित कर दिए गए पुराने नोटों को 24 नवंबर तक स्वीकार करेगा।

रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा, “रेलवे अब 24 नवंबर तक अपने लेनदेन में 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को स्वीकार करेगी।”

आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से रेलवे ने तीसरा बार अमान्य नोटों को स्वीकार करने की समयसीमा बढ़ाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493