नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेल का संचालन अनुपात घटकर 91.3 फीसदी दर्ज किया गया था। बजट में हालांकि 92.5 फीसदी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भारतीय रेल के मुताबिक, संचालन लाभ में काफी सुधार दर्ज किया गया है, क्योंकि यह 2014-15 के संशोधित लक्ष्य 91.8 फीसदी से भी बेहतर रहा है।
संचालन अनुपात 91.3 फीसदी रहने का अर्थ यह है कि रेलवे को एक रुपये कमाने के लिए 91.3 पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
वैश्विक स्तर पर 75-80 फीसदी संचालन अनुपात को उपयुक्त माना जाता है।
रेल बजट पेश करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संचालन अनुपात को 88.5 फीसदी पर लाने का वादा किया है, जो 2013-14 में 93.6 फीसदी था।
भारतीय रेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “संचालन अनुपात में सुधार से रेलवे विकास संबंधी गतिविधियों खासकर सुरक्षा, यात्री सुविधा और आधुनिकीकरण पर और अधिक खर्च कर पाएगा।”
dharmpath.com dharmpath