नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेल की आय एक अप्रैल 2014 से 28 फरवरी, 2015 के बीच 1,42,358.27 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल आधार पर 12.93 फीसदी अधिक है। यह जानकारी सोमवार को सरकार ने एक बयान जारी कर दी।
आलोच्य अवधि में माल ढुलाई से होने वाली आय 96,613.19 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की 85,666.65 करोड़ रुपये आय से 12.78 फीसदी अधिक है।
यात्री किराए से होने वाली आय 38,726.74 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की आय 33,755.50 करोड़ रुपये से 14.73 फीसदी अधिक है।
आलोच्य अवधि में रेल यात्रियों की संख्या 754.649 करोड़ रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की यात्री संख्या 770.962 करोड़ से 2.12 फीसदी कम है।
dharmpath.com dharmpath