रेलवे खानपान सेवा पर 5 प्रतिशत जीएसटी की समान दर

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रेलगाड़ियों के साथ-साथ प्लेटफॉर्मो अथवा स्टेशनों पर उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थो की आपूर्ति पर देय जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की दर में एकरूपता लाने और इस बारे में कोई भी संशय या अनिश्चितता समाप्त करने के उद्देश्य से यह स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी से भारतीय रेलवे अथवा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) अथवा उनके लाइसेंसधारकों द्वारा या तो रेलगाड़ियों में अथवा प्लेटफॉर्मो पर आपूर्ति किए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थो पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के बगैर जीएसटी दर पांच प्रतिशत होगी।

रेलवे बोर्ड को जारी इस आशय के पत्र की प्रति (दिनांक 31.03.2018) वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493