रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से वसूला 15 करोड़ का जुर्माना

अगरतला, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे ने वर्तमान वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में उत्तर पूर्व में सफर करने वाले बेटिकट यात्रियों से 15 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है।

अगरतला, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे ने वर्तमान वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में उत्तर पूर्व में सफर करने वाले बेटिकट यात्रियों से 15 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने अप्रैल-जून में बेटिकट यात्रा करने वाले दो लाख मामलों को दर्ज किया है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बेटिकट यात्रियों से होने वाली एनएफआर की कमाई करीब 43 फीसदी अधिक हो गई है।

शर्मा ने कहा कि यात्री टिकट कटाकर ही यात्रा करें, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा, “ऐसे मामले जिनमें जुर्माना लगाया गया, उनकी संख्या में भी 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।”

ब्रॉड गेज के इस रेलवे नेटवर्क को अगरतला से मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड के कुछ इलाकों तक बढ़ाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493