भोपाल-उत्तर मध्य रेलवे के तहत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर अब यात्रियों को खानपान का खर्च बढ़ने वाला है, क्योंकि रेलवे ने 60 खाद्य आइटमों के दामों में वृद्धि कर दी है। इस नई रेट लिस्ट के अनुसार, जो आइटम स्टेशन पर बिकते हैं, उनकी कीमतों में बदलाव किया गया है। अब यात्रियों को दो समोसे के लिए 16 रुपये की जगह 20 रुपये चुकाने होंगे और कचौड़ी की कीमत भी 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है।
dharmpath.com dharmpath