रेल मंत्रालय ने साक्षी को दी बधाई

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को रेल मंत्री सुरेश प्रभु, संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और राजन गोहेन ने देश को गौरवान्वित करने तथा उनकी उपलब्धियों के लिए साक्षी को बधाई दी है।

गौरतलब है कि साक्षी भारतीय रेलवे की कर्मचारी हैं।

साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम वर्ग की महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में ओलंपिक कांस्य पदक जीता है। साक्षी भारत के लिए ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनी हैं।

उन्होंने किर्गिजिस्तान की अलसुलू टिनीबेकोवा को 8-5 से हराकर 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पर कब्जा किया। रियो ओलम्पिक में एक अन्य महिला पहलवान विनेश फोगट चोडिल होकर मुकाबले से बाहर हो गई थीं। विनेश भी भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

साक्षी इस समय उत्तर रेलवे के दिल्ली प्रखंड में वाणिज्य विभाग में कार्यरत हैं। खेलों के शुरू होने के पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यह घोषणा कर दी थी कि साक्षी मलिक को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और उन्हें अपनी पसंद के मंडलीय कार्यालय में राजपत्रित अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493