रेसन ब्रांड पर बहुत मेहनत की : सोनम

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फैशनपरस्त अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ मिलकर फैशन ब्रांड ‘रेसन’ लांच करने जा रही हैं। वह इसे लेकर उत्साहित हैं और कहती हैं कि उन्होंने इस सपने पर जीतोड़ मेहनत की है।

सोनम ने ट्विटर पर लिखा, “रेसन एक सपना है, जिसे मैं और रिया वर्षो से देखते आए हैं। हमने बहुत मेहनत की है।”

सोनम व रिया इस ब्रांड पर न केवल वर्षो से काम कर रही हैं, बल्कि रिया ने कई बार सोनम का स्टाइल भी तय किया है। उनका ब्रांड इस साल सितंबर में लांच होने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493