‘रेसिडेंट एविल’ के 2017 में प्रदर्शन की योजना

लॉस एंजेलिस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्शन से भरपूर नई एनिमेटेड फिल्म ‘रेसिडेंट एविल’ को 2017 में प्रदर्शित करने की योजना है। फिल्म पर काम जारी है।

एसीशोबिज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, नई सीजी (कंप्यूटर जनित) एनिमेटेड फिल्म ‘रेसिडेंट एविल सीजी 3’ मकोटो फुकामी द्वारा लिखित और तकनोरी त्सूजीमोटो द्वारा निर्देशित होगी।

हिरोयुकी कोबायाशी कार्यकारी पर्यवेक्षक के रूप में और ताकाशी शिमिजु एक कार्यकारी निर्माता के रूप में फिल्म से जुड़े हैं।

‘रेसिडेंट एविल’ एनिमेशन की पहली दो, ‘रेसिडेंट एविल : डिजनरेशन’ 2008 और ‘रेसिडेंट एविल : डेमनेशन’ 2012, जापानी एनीमेशन हाउस डिजिटल फ्रंटियर द्वारा तैयार की गई।

उल्लेखनीय है कि छठी और आखिरी लाइव-एक्शन फिल्म ‘रेसिडेंट एविल : द फाइनल चैप्टर’ पर दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में प्रोडक्शन पर काम जारी है।

फिल्म अमेरिका में एक 27 जनवरी, 2017 को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493