रेस्टोरेंट से निकलते टाइगर ने दिशा को प्रशंसकों से बचाया

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अभिनेत्री दिशा पटानी को यहां एक रेस्तरां से बाहर निकलते समय प्रशंसकों की एक भीड़ से बचाया।

सोशल मीडिया पर राउंड कर रही तस्वीरों में टाइगर और दिशा को एक रेस्तरां से निकालकर कार की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

तस्वीरों में, दिशा गहरे नीले रंग की पैंट के साथ हरे रंग की पोल्का डॉटेड ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और टाइगर ब्राउन टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

काम की बात करें तो दिशा आखरी बार सलमान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं और अब वह आगामी फिल्म ‘मलंग’ में अनिल कपूर और अदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।

टाइगर को आखिरी बार ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में देखा गया था, आगामी फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ वह स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493