‘रेस 3’ की टीम ने अबु धाबी शेड्यूल पूरा किया

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘रेस’ फ्रेंचाइजी के आगामी तीसरे भाग का अबु धाबी शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है।

अभिनेता साकिब सलीम ने सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नाडीज, बॉबी देओल और निर्माता रमेश तौरानी के साथ एक तस्वीर साझा की।

साकिब ने ट्वीट किया, “और घर जाने का समय। शैड्यूल पूरा हुआ। रेस 3”

अभिनेता बॉबी देओल ने भी वही तस्वीर साझा की और लिखा, “अबु धाबी में ‘रेस 3’ के बेहरीन शूटिंग शेड्यूल के बाद वापस लौट रहा हूं। प्यार के लिए धन्यवाद अबु धाबी।”

फिल्म की टीम ने अबु धानी के छह स्थानों- एमीरेट्स पैलेस, यास वायसराय अबु धाबी, सेंट रेजिस अबु धाबी, अबु धाबी नेशनल एक्जीबिशन सेंटर (एडीएनईसी), अमीरात स्टील और लिवा डेजर्ट – में शूटिंग की।

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘रेस 3’ में डेजी शाह और अनिल कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टिप्स फिल्म्स और सलमान खान फिल्म्स द्वारा सह-प्रस्तुत ‘रेस 3’ का निर्माण तौरानी ने किया है।

अबु धाबी के साथ बैंकॉक और मुंबई में शूट हुई फिल्म इस साल ईद के आसपास जून में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493