‘रेस-3’ में सलमान खान से बेहतर भला कौन हो सकता है : सैफ

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। ‘रेस’ श्रृंखला की दो फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सैफ अली खान की जगह ‘रेस-3’ में सलमान नजर आएंगे। इस बारे में छोटे नवाब (सैफ) का कहना है कि उनकी जगह लेने के लिए सलमान से बेहतर और कोई सुपरस्टार नहीं हो सकता है।

इससे पहले निर्माता रमेश तौरानी ने घोषणा की थी कि इस श्रृंखला की फिल्म में अब सैफ की जगह मुख्य भूमिका में सलमान नजर आएंगे।

अपनी फिल्म ‘शेफ’ के ट्रेलर लांच के दौरान सैफ ने कहा, “रमेश जी ने मुझे पिछले साल ही बता दिया था कि वह ‘रेस-3’ नए कलाकारों को लेकर बनाना चाहते हैं। मैं रमेश जी को बहुत पसंद करता हूं और सलमान से बहेतर भला कौन हो सकता है। मैं दोनों को शुभकामनाएं देता हूं।”

सैफ की आगामी फिल्म ‘शेफ’ 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पद्माप्रिया भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493