रैडक्लिफ को दिया जाएगा लंदन मैराथन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व रिकॉर्डधारी मैराथन धाविका इंग्लैंड की पाउला रैडक्लिफ को पहला जॉन डिज्ली लंदन मैराथन अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने इसकी घोषणा की।

रैडक्लिफ ने बीते रविवार को लंदन मैराथन-2015 की रेस पूरी की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तीन बार की विजेता रैडक्लिफ 35वें लंदन मैराथन में भी हिस्सा लेंगी, हालांकि इसे उनकी आखिरी रेस माना जा रहा है।

रैडक्लिफ को जॉन डिज्ली ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जॉन डिज्ली ने ही क्रिस ब्रेशर के साथ 1981 में लंदन मैराथन की शुरुआत की थी।

रैडक्लिफ ने 2003 में अपने दूसरे लंदन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने यह रिकॉर्ड पूरे तीन मिनट के बड़े अंतर से स्थापित किया था।

रैडक्लिफ द्वारा 10 वर्ष पहले स्थापित यह रिकॉर्ड आज भी लंदन मैराथन का कोर्स रिकॉर्ड बना हुआ है।

लंदन मैराथन रेस के निदेशक हफ ब्रेशर ने रैडक्लिफ की लंदन मैराथन में वापसी पर स्वागत करते हुए कहा, “हमें इस बात की बेहद खुशी है कि रैडक्लिफ इस वर्ष फिर से यहां रेस में हिस्सा लेंगी। जॉन डिज्ली लंदन मैराथन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए मैं उनसे अधिक हकदार किसी व्यक्ति के बारे में सोच भी नहीं सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493