रैपर विज खलीफा गिरफ्तार

लॉस एंजेलिस, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रैपर विज खलीफा ने कहा कि उन्हें पुलिस ने लॉस एंजेलिस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था।

‘सीएनएन डॉट कॉम डॉट’ के अनुसार खलीफा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

रैपर ने इस खबर को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर साझा किया। खलीफा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला और लिखा, “तीन पुलिस वाले विरोध बंद करने के लिए कह रहे हैं। सिर्फ एक चीज करनी है कि उन्हें पता चलने दो। मैं विरोध नहीं कर रहा हूं, मैं वो कर रहा हूं जो मैं चाहता हूं।”

इस वीडियो में खलीफा कह रहे हैं, “मैं विरोध नहीं कर रहा हूं।” अभी तक खलीफा की गिरफ्तारी पर उनके प्रतिनिधि ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493