वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर 21 सैवेज जिनका वास्तविक नाम शीया बिन अब्राहम-जोसेफ है, को अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने बॉंड पर रिहा कर दिया है।
सैवेज को इस माह की शुरुआत में अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
‘द गॉर्डियन डॉट कॉम’ के अनुसार, सैवेज के वकीलों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें अमेरिका के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) द्वारा रिहा कर दिया गया है।
बयान के अनुसार, “शीया को शीघ्र सुनवाई की अनुमति दी गई थी। आज वह बॉंड पर रिहाई हो गए हैं। उन्होंने अपनी स्वतंत्रता हासिल कर ली है।”
रैपर ने अपने वकीलों की टीम के जरिए प्रशंसकों के साथ ग्रैमी पुरस्कारों में शामिल न हो पाने पर दुख जताते हुए एक संदेश साझा किया। वह ग्रैमी में प्रस्तुति देने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया।
उन्होंने इस संदेश में कहा कि वह ग्रैमी पुरस्कार समारोह में शारीरिक रूप से मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी आत्मा मौजूद थी। वह दुनिया भर से मिले समर्थन के लिए आभारी है और वह लोगों को एकजुट करने वाला संगीत बनाते रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath