रैप का कहानी सुनाने से ताल्लुक : रफ्तार

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। हालिया वर्षो में भारत में रैप गीतों के कद्रदानों की संख्या बढ़ी है। यो यो हनी सिंह, बादशाह और रफ्तार सरीखे भारतीय रैपरों की मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन रैप गायक रफ्तार का कहना है कि कहानी कहने की कला शामिल होने की वजह से यह गायन शैली कठिन है।

रफ्तार ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “रैप का संबंध कहानी कहने से है। यह बहुत ही विस्तार वाली गायन प्रक्रिया है। एक आम गीत लिखते समय हम सिर्फ चार पंक्तियां लिखते हैं और उसके बाद हमारे पास एक गायक दल होता ही है। लेकिन रैप गीत लिखते समय हमें ज्यादा शब्दों की जरूरत पड़ती है, क्योंकि हमें इसमें एक कहानी सुनानी होती है। रैप लिखने में ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ती है।”

रफ्तार ‘बॉटल’, ‘मदर नेचर’, ‘स्वाग मेरा देसी’ और ‘धप चिक’ जैसे गानों के लिए मशहूर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493