रैप सान्ग में अपना जिक्र चाहते हैं जेरेमी पिवेन

लॉस एंजेलिस, 5 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी पीवेन ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट ‘हाउयूलिवइनजेपिवेन’ इस उम्मीद में बनाया कि उनके पसंदीदा संगीतकारों में से एक इसका जिक्र अपने गीत में करेगा।

पिवेन ने कहा, “आपको पता है कि यह ख्याल कहां से आया? मैं हमेशा एक रैप सान्ग का हिस्सा बनना चाहता था, इसलिए मैं एक ऐसा शख्स चाह रहा था, जो ये पंक्ति ‘हाउ यू लिविंग, जे. पिवेन?’ उस रैप सान्ग में डाल दे।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पिवेन (49) सोशल मीडिया के शौकीन उपयोगकर्ता हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने कभी ऑनलाइन डेटिंग करने की कोशिश नहीं की और उन्हें नहीं मालूम कि यह वेबसाइट कैसे काम करती है।

उन्होंने ‘एक्सट्रा’ नामक वेबसाइट को बताया, “मैंने कभी डेटिंग साइट खोलकर नहीं देखी। मैं तो यह तक नहीं जानता कि ये साइट काम कैसे करती हैं।”

पिवेन आगे ‘आन्टराश’ फिल्म में एक बार फिर हॉलीवुड एजेंट ऐरी गोल्ड की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493