लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘मॉन्स्टर हंट 2’ के निर्देशक रैमन हुई का कहना है कि जब भी वह भारत आते हैं तो उन्हें भारतीयों के साथ घूमना अच्छा लगता है।
हुई ने आईएएनएस को बताया, “जब मैं भारत आता हूं, मुझे यहां की संस्कृति के बारे में नहीं पता लेकिन मैं यहां के लोगों को समझता हूं, उनके साथ घूमता हूं, उनके साथ काम करता हूं, हसंता हूं, रोता हूं और आखिर में भारत छोड़कर जाना नहीं चाहता।”
उन्होंने कहा, “कुछ चीजें हैं, जो मुझे समझ नहीं आती लेकिन मैं समझता हूं कि क्यों समझ नहीं आती। भारतीय एक अलग तरीके से चीजें करते हैं और मुझे लगता है कि यही चीन के साथ भी है।”
भारत-चीन सौजन्य से फिल्म बनाने के सवाल पर वह कहते हैं, “यह बेहतरीन होगा क्योंकि मैं भारत और चीन दोनों को समझता हूं। यदि किसी दिन चीनी और भारतीय संस्कृति पर कोई फिल्म बनाने की जरूरत होगी तो मैं करूंगा।”
वह कहते हैं, “जब 3 इडियट्स रिलीज हुई तो मैं भारत में था और मुझे इस फिल्म के कुछ गाने भी आते हैं।”
dharmpath.com dharmpath