रॉकी एस. ‘इंडिया फैशन वीक लंदन’ में उतारेंगे अपना कलेक्शन

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिया फैशन वीक लंदन की 15 अक्टूबर से लंदन में शुरुआत हो रही है और इसमें मशहूर फैशन डिजायनर रॉकी एस. भी अपना कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिया फैशन वीक लंदन की 15 अक्टूबर से लंदन में शुरुआत हो रही है और इसमें मशहूर फैशन डिजायनर रॉकी एस. भी अपना कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पिंक थीम रखा गया है। जिसके तहत पिंक फैशन शोज, पिंक मेनू ऑफरिंग आदि होंगे।

इसके भव्य समापन समारोह का प्रतिनिधित्व डिजायनर रॉकी एस और अशोक मन्ने करेंगे, जो जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी के पूर्व छात्र हैं। यह संस्थान कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अक्टूबर स्तन कैंसर माह के रूप में मना रहा है।

मन्ने के कलेक्शन को ‘रंगीला’ नाम दिया गया है जो भारतीय संस्कृति को दर्शाएगा। इसमें महिलाओं और पुरुष दोनों के कलेक्शन शामिल हैं।

फैशन कार्यक्रम के निदेशक मन्ने सिंह ने एक बयान जारी कर कहा, “इंडिया फैशन वीक लंदन हमेशा भारतीय डिजाइन के लिए एक मंच के रूप में सबसे आगे माना जाता है। हम एक बड़े कारण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए हमारे प्रीमियम भागीदार के रूप में फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान को पाकर खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493