मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में उनके और निर्देशक निशिकांत कामत के बीच का कोई एक्शन दृश्य शामिल नहीं है।
निशिकांत इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे हैं।
जॉन ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, “मेरे और निशिकांत के बीच कोई एक्शन दृश्य नहीं है।”
निशिकांत इससे पहले मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में आई हिन्दी फिल्म ‘404’ में भी अभिनय किया था।
फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। इसमें श्रुति हासन, नतालिया कौर, नोरा फतेही और शरद केलकर भी नजर आएंगे।
यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath