रॉकेट लॉन्चर तैनात कर सकता है उत्तर कोरिया : सियोल

सियोल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री हान मिन-कू ने बुधवार को आशंका जताई कि उत्तर कोरिया इस साल के अंत तक नया मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर तैनात कर सकता है।

हान ने कहा कि प्योंगयांग ने संभवत: नए 300 मिलीमीटर मल्टिपल रॉकेट लॉन्च प्रणाली का विकास कार्य पूरा कर लिया है और इसे सैन्य इकाइयों में इस साल के अंत तक तैनात किए जाने की उम्मीद है।

रक्षा प्रमुख ने कहा कि दक्षिण कोरिया व अमेरिका के सैन्य अधिकारी बीते तीन साल से इसके विकास पर नजर बनाए हुए हैं और यह लॉन्चर बैलिस्टिक मिसाइलों से सस्ता होगा तथा स्कड मिसाइलों की जगह लेगा।

प्योंगयांग ने साल 2013 में 300 मिलीमीटर मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया था। इस साल मार्च में तीन बार इसका परीक्षण किया गया।

नए लॉन्चर की मारक क्षमता 200 किलोमीटर होगी और यह दक्षिण कोरिया के मध्य क्षेत्र में थल सेना, वायु सेना व नौसेना के मुख्यालयों तथा पश्चिमी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डा को निशाना बना सकता है।

हान ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना उत्तर कोरिया के मल्टिपल रॉकेट से सतह से सतह पर मार करने वाली अपनी मिसाइलों से निपट सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493