मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रॉक आन-2’ के टीजर के बाद फिल्म का पहला गाना ‘जागो रे’ इंटरनेट पर रिलीज किया गया।
इस गाने को मैजिक बैंड ने गाया है।
‘रॉक ऑन-2’ का यह गाना ‘जागो रे’ की शूटिंग गेट वे ऑफ इंडिया पर की गई है। फरहान अख्तर के मैजिक बैंड ने कई हजार लोगों के सामने इस गाने पर लाइव परफॉर्म भी किया।
यह फिल्म 11 नवंबर, 2016 को रिलीज होने वाली है।
‘रॉक ऑन-2’ में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, श्रद्धा कपूर और प्राची देसाई प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।