मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर को ‘रॉक ऑन 2’ के निर्देशक शुजात सौदागर ने एक तोहफा दिया है, जिससे फरहान खासा उत्साहित हैं। शुजात सौदागर ने फरहान को तोहफे में एक गिटार दिया है।
फरहान ने इसकी एक झलक ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
फरहान ने ट्विटर पर लिखा, “मेरा नया अकॉस्टिक गिटार। ‘रॉक ऑन 2’ के निर्देशक शुजात सौदागर ने दिया है। यह कमाल का है।”
फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। यह साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है।
इसमें अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके साथ फिल्म में श्रद्धा कपूर को भी कास्ट किया गया है। श्रद्धा फरहान के साथ गाते हुए नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath