रॉटरडैम फिल्मोत्सव में ‘सेक्सी दुर्गा’ ने पुरस्कार जीता

चेन्नई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सनल कुमार शशिधरन की मलयालम फिल्म ‘सेक्सी दुर्गा’ को अंतर्राष्ट्रीय रॉटरडैम फिल्मोत्सव में हिवोस टाइगर अवार्ड मिला। फिल्म की टीम को पुरस्कार स्वरूप 40,000 यूरो (43,142 डॉलर) नकद राशि मिली है।

महोत्सव 25 जनवरी को शुरू हुआ था और रविवार को इसका समापन होगा।

फिल्मोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की गई कि ‘सेक्सी दुर्गा’ ने हिवोस टाइगर अवार्ड जीत लिया है।

जूरी ने फिल्म की कहानी की सराहना की। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने की दौड़ में सात अन्य फिल्में भी शामिल थीं।

केरल की पितृ सत्तात्मक समाज की कहानी पर आधारित इस फिल्म में राजश्री देशपांडे ने दुर्गा का किरदार निभाया है।

फिल्म के पुरस्कार पाने की खबर सुनकर उत्साहित अनुराग कश्यप ने शनिवार को ट्वीट किया, “सनल कुमार शशिधरन की ‘सेक्सी दुर्गा’ ने रॉटरडैम फिल्म महोत्सव में टाइगर अवार्ड जीता है। यह पुरस्कार जीतने वाली शायद यह पहली फिल्म है।”

सनल ने इससे पहले, पिछले साल राजनीति पर आधारित व्यंग्यात्मक फिल्म ‘ओझिवुदिवासाते काली’ का निर्देशन कर खूब लोकप्रियता बटोरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493