रॉनी वुड माफी मांगे : जॉ वुड

लॉस एंजेलिस, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भले ही अब मॉडल जॉ वुड और उनके पूर्व पति रॉनी वुड अब अच्छे दोस्त हैं लेकिन वह अभी भी अपनी शादी के टूटने के लिए वुड को दोषी ठहरा रही हैं।

जॉ चाहती है कि उनके विवाह के टूटने का कारण बने रॉनी के बुरे व्यवहार के लिए वह उनसे माफी मांगे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, यूक्रेन की कॉकटेल वेट्रेस एकातेरिना इवानोवा से प्रेम संबंधों के बाद जॉ वर्ष 2009 में रॉनी से अलग हो गई थी। हालांकि, अब दोनों के रिश्तों में कुछ सुधार आया है लेकिन वह अब भी चाहती हैं कि रॉनी उनसे माफी मांगे।

ग्रेजिया पत्रिका द्वारा पूछने पर कि वह क्या चाहती हैं कि कौन उनसे माफी मांगे? इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे पूर्व-पति’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493