रॉबर्ट जेमेकिस की अगली फिल्म में डायने क्रूगर

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री डायने क्रूगर फिल्मकार रॉबर्ट जेमेकिस की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इस फिल्म में क्रूगर के साथ जेनेले मोना, लेस्ली मन और अभिनेता स्टीव कारेल भी नजर आएंगे।

यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो एक हमले से उबरने की कोशिश कर रहा है और इस उधेड़बुन में वह अपने बगीचे में एक छोटा सा द्वितीय विश्वयुद्ध गांव बनाता है, जो उस भयावह हादसे की यादों से उबरने में उसकी मदद करता है।

इस फिल्म में क्रूगर डेजा थोरीस नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं, जो उस काल्पनिक गांव में रहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493